This is default featured post 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured post 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured post 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured post 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured post 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

news लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
news लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

6 सित॰ 2011

क्या विकीलीक्स का मालिक गया था जेट प्लेन में मरे लिए सैंडल लेने: मायावती

बेबी पांडे : उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री ने आज मंगलवार को विकिलीक्स के खुलासे पर एक प्रेस कांफ्रेस की। संवाददाताओं को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि विकीलीक्स का मालिक पागल हो गया है। साथ ही मायावती ने विकीलीक्स के मालिक को पागलखाने भेजने की सलाह दी। मायावती ने कहा कि यदि उनके देश के पागलखाने में जगह नहीं है तो उसे आगरा के पागलखाने में भर्ती कराया जाए। मायावती ने विपक्षी पार्टी के उन नेताओं की भी कडी अलोचना की, जिन्होनें विकीलीक्स की बातौं को बढावा दिया। जेट प्लेन से चप्पल मंगाने के बारे में उन्हानें कहा कि शायद विकीलीक्स का मालिक खुद प्लेन में बैठकर मायावती के लिए सैंडल लेने मुंबई गया था। रसोई में बहुत सारे कर्मचारियों के सवाल पर मायावती ने कहा कि शायद वे मेरे किचन में बर्तन साफ करते हैं।

अमर ने मांगी बेल-मिली जेल,भगोरा व कुलस्ते भी न्यायिक हिरासत में

बेबी पांडे :नई दिल्ली। वोट के बदले नोट मामले में दिल् ली की एक अदालत ने पूर्व सपा नेता अमर सिंह,भाजपा के पूर्व सांसद महावीर भगोरा व फग्गन सिंह कुलस्ते को अदालत ने 19 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ज्ञात रहे, पुलिस की ओर से तैयार की गई चार्जशीट में 22 जुलाई 2008 के संसद में हुए शर्मनाक नाटक का मुख्य सूत्रधार अमरसिंह को बताया गया है। अमर सिंह ने अदालत से जमानत देने का अनुरोध किया था।
एक न्यूज चैनल ने पुलिस की यह चार्जशीट उसके पास होने का दावा करते हुए कहा कि चार्जशीट में कहा गया है कि संजीव सक्सेना ने अपने फोन नंबर से अमर सिंह की तीन भाजपा सांसदों से बात कराई थी। उस रात अमर सिंह से जु़डे तीन और लोगों के फोन की संजीव सक्सेना ने इस्तेमाल किया। अमर सिंह ने पूछताछ में कहा था कि संजीव सक्सेना उनका नहीं, शाहिद सिद्दीकी की कर्मचारी है, लेकिन शाहिद सिद्दीकी ने इस बात से इनकार कर दिया। पुलिस ने अमर सिंह और संजीव सक्सेना की नजदीकियों के और भी सबूत चार्जशीट में पेश किए हैं। संजीव सक्सेना ने जिस जिप्सी से भाजपा सांसदों तक पैसा पहुंचाया, वह भी अमरसिंह के परिवार की एक कंपनी की थी।
चार्जशीट के मुताबिक भाजपा के तीन सांसदों फग्गन सिंह कुलस्ते, अशोक अर्गल और महावीर सिंह भगोरा को विश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से गैरहाजिर रहने के लिए तीन-तीन करो़ड रूपए में सौदा हुआ था। इस स्टिंग ऑपरेशन के पीछे लालकृष्ण आडवाणी के करीबी रहे भाजपा नेता सुधींद्र कुलकर्णी का दिमाग था। सुधींद्र कुलकर्णी के ही घर 21 जुलाई, 2008 को भाजपा के तीन सांसदों और सुहैल हिंदुस्तानी की बैठक हुई। वहीं इन तीनों सांसदों के नाम पर कांग्रेसी या समाजवादी पार्टी के नेताओं को फोन करने की योजना बनी। इस समूची साजिश को अमली जामा पहनाने की जिम्मेदारी सुहैल हिंदुस्तानी और संजीव सक्सेना को सौंपी गई थी। इस पूरी साजिश के दौरान कुलकर्णी इन लोगों के संपर्क में रहे, यहां तक कि पैसे देते वक्त भी वह मौजूद थे. यह वही पैसा था जिसकी गडियां भाजपा के तीन सांसदों ने संसद में लहराई थी.

16 जुल॰ 2011

काले धन मामले पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को भी सरकार ने नकारा

(फाइल फोटो)हिंदी वेब दुनिया  ब्लॉग
बेबी पांडे : दिल्‍ली। काले धन मामले पर जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को फटकार लगाई थी। सुप्रीम कोर्ट ने इसके लिए विशेष जांच टीम(एसआईटी) का गठन किया था। अब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से ही यह कह डाला है कि वह अपने फैसले की समीक्षा करे। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय को वापस लेने के लिए याचिका दायर की है।

सरकार ने यह आरोप भी लगाया है कि जस्टिस बी.सुदर्शन और एसएस निज्जर की बेंच ने काला धन वापसी संबंधी सरकार के प्रयासों की समीक्षा किए बिना ही यह निर्णय दिया है। उस सयम तत्कालीन सॉलिसिटर जनरल गोपाल सुब्रमण्यम ने काला धन मामले पर सरकार की तरफ से उठाए गए कदमों के बारे में सरकार का पक्ष रखा था। सरकार ने कहा कि सरकार के पक्ष को सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने तवज्‍जो नहीं दी। इसके बाद विवाद भी पैदा हुआ था जिसमें सॉलिसिटर जनरल गोपाल सुब्रमण्यम ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया था।

सरकार जब काला धन मामले पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश से मुश्किल में आ गई तो उसने कोर्ट के फैसले की समीक्षा कराने का निर्णय लिया। इसके लिए गृह मंत्रालय, कानून मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों के अलावा अटॉर्नी जनरल जीई वाहनवटी भी मौजूद थे। इसके बाद यह फैसला लिया गया कि सरकार सुप्रीम कोर्ट से यह गुहार करेगी कि वह एसआईटी के गठन संबिधित अपने फैसले की समीक्षा करे। इसके अलावा सरकार काले धन की वापसी संबंधी मामलों पर उचित काम कर रही है इसलिए बेहतर हो तो सुप्रीम कोर्ट अपने इस फैसले को वापस ले ले।

सुप्रीम कोर्ट ने काला धन मामले पर सरकार द्वारा की रही जांच पर उसकी फटकार लगाई थी। सरकार द्वारा काला धन वापसी के लिए गठित टीम के काम काज पर नजर रखने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी का गठन किया था। जस्टिस बीपी जीवन रेड्डी को चेयरमैन और एमबी शाह को वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया था। यह टीम विदेशी बैंकों में छुपाए गए काले धन के अलावा देश के सबसे बड़े टैक्‍स चोर हसन अली खान के मामले की भी जांच करेगी।

8 मार्च 2011

आखिरी 5 ओवर में बने 100 रन, क्या हुआ पाक को?

बेबी जैसवाल-पलेक्कल. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए कुछ भी चीज नामुमकिन नहीं है। वो कभी हारा हुआ मैच जीत जाती है, तो कभी हाथ में आई बाजी गंवा देती है। अंतिम पांच ओवरों में ना जाने पाकिस्तानी गेंदबाजों को क्या हुआ कि एकाएक न्यूजीलैंड, जो 45वें ओवर तक महज 202 रन पर था, उसने निर्धारित 50 ओवर समाप्त होते-होते 302 रन बना डाले।

कीवी बल्लेबाज रोस टेलर ने पाक गेंदबाजों की क्लास लेते हुए चौकों और छक्कों की बारिश करते हुए 124 गेंदों में 131 रन बना डाले। बर्थडे ब्वाय टेलर मैच के 14वें ओवर में बिना खाता खोले ही आउट हो जाते यदि कामरान अकमल उनके लगातार तीन कैच नहीं छोड़ते।

मैच के अंतिम पांच ओवर रोमांच से भरे रहे। रोस टेलर ने अंतिम पांच ओवरों में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 56 रन बनाए। इस वर्ल्डकप का ये पहला ऐसा पॉवर प्ले था जिसमें रनों की बारिश होती नजर आई। इससे पहले हुए मुकाबलों में पॉवरप्ले के दौरान विकेट पतन ही देखा गया था।

तीसरे पॉवरप्ले में रोस टेलर ने 19 गेंदों का सामना करते हुए 6 छक्के और 4 चौकों की मदद से 56 रन बनाए। जैकब ओरम ने 9 गेंदों का सामना कर तीन छक्के और एक चौकी के दम पर 25 रन जुटाए। काइल मिल्स ने भी मौके को भुनाते हुए तीन गेंदों में एक चौका लगाकर 7 रन बनाए।

मैच के अंतिम चार ओवरों में 16.55 की रन रेट से रन बने। सबसे ज्यादा रन 47वें ओवर में आए। इस ओवर में रोस टेलर ने अपना पॉवर दिखाते हुए कुल 26 रन बनाए। दो वाइड गेंदों समेत इस ओवर में सर्वाधिक 28 रन बनें।


manojjaiswal0@in.com

Google द्वारा विज्ञापन

शेयर बाजारस्टॉक मारकेट की एक्सपर्ट सलाह.ShareKhan-FirstStep.com
ICICI™ Home Loan @ 9.50*%EMI Rs.932/Lac* कम ब्याज न्यूनतम वेतन Rs.18000 +ICICI-HomeLoans.com
Bank Job@ 2.5 lacs SalaryJoin IFBI Banking Program with 100% Placement Assurance.Batch in Mar.IFBI.com/BankingCourse